Pramod Sharma
गोंडा।2024 की संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में गोंडा के तीन होनहारों ने अपना परचम लहराया।उसमे से एक नवनीत मिश्रा जो गोंडा क्षेत्र के रहने वाले है उन्होंने चार सौ छत्तीस रैंक हासिल किया।समर्पित भाव से कठिन परिश्रम के साथ देश की सर्वोच्च परीक्षा में नवनीत मिश्रा ने सफलता हासिल किया।अगर प्रारंभिक शिक्षा की बात किया जाय तो नवनीत मिश्रा ने कक्षा 6 से कक्षा 12 तक की शिक्षा बहराइच रोड स्थित सिटी मांटेसरी स्कूल में हासिल किया।प्रारंभ से ही अपनी कक्षा में उच्च स्थान प्राप्त करने वाले नवनीत मिश्रा ने कठिन परिश्रम के द्वारा यह सफलता हासिल किया है।सफलता का श्रेय अपने माता पिता और गुरुजनों को दिया है।उन्होंने सेल्फ स्टडी करके इस बड़ी सफलता को हासिल करके अपने जिले और माता पिता का नाम रोशन किया है।प्रतिभा के धनी इस छात्र ने यू पी एस सी की तैयारी करने वाले छात्रों को सलाह दिया है, कि कठिन परिश्रम और पढ़े हुए पाठ का रिवीजन ही सफलता की कुंजी है।इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक शाश्वत जोशी, सह प्रबंधक माया शंकर जोशी, सह निरीक्षक एस पी पाठक ,प्रधानाचार्य ए के मिश्रा, उप प्रधानाचार्य सुनीत श्रीवास्तव, एस एन चतुर्वेदी ,एम एन शुक्ला,मनीषा जोशी,दृष्टि श्रीवास्तव नाहिद कुरैशी,अनिल सिंह सुधीर तिवारी तथा समस्त विद्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा।इस सफलता के लिए नवनीत मिश्रा को बहुत बहुत बधाई और शुभकामनाएं।

