Pramod sharma
गोंडा।राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस के मुख्य अतिथि मां पाटेश्वरी के कुलपति प्रो रविशंकर सिंह व विशेष अतिथि बीएचयू के प्रो प्रवीण चंद्र पांडे ने दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया,कार्यक्रम स्थानीय श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कालेज गोंडा में भौतिकी विभाग द्वारा स्कोप ऑफ़ क्वांटम टेक्नोलॉजी इन नेचुरल साइंसेज पर अंतर्राष्ट्रीय कांफ्रेंस का आयोजन किया गया था।
कांफ्रेंस के संयोजक प्रो जितेंद्र सिंह ने बताया क्वांटम के क्षेत्र में हुए 117 से ज़्यादा शोध पत्र प्रस्तुत किए जाएँगे। इस कांफ्रेंस में पूरे देश विदेश से वैज्ञानिक जुड़ें रहे।विदेश से मुख्यतः अमेरिका,स्वीडन,स्पेन,फ्रांस व देश के सभी प्रमुख स्थानों के शोधार्थी शिक्षक,वैज्ञानिक लोग ऑनलाइन ऑफलाइन मोड में प्रतिभाग किए ।
कांफ्रेंस में प्रो0 जे पी पाण्डेय प्रिंसिपल MLKPG कॉलेज बलरामपुर,डा0आर बी सिंह,लखनऊ यूनिवर्सिटी,डा 0ज्योत्सना सिंह लखनऊ विश्वविद्यालय,प्रो0 आर के सिंह,प्रो0 विनय सक्सेना
प्रो0 पी के सिंह,MLKPG कॉलेज बलरामपुर, शकुंतला मिश्र लखनऊ विश्वविद्यालय आदि विश्वविद्यालयों से भाग लिए।

