गोंडा ।सामूहिक विवाह योजना में शादी करके एक दुल्हन ने पति को धोखा दे दिया। गोंडा के कटरा थाना क्षेत्र के कमालपुर गांव के संदीप कुमार ने 9 मार्च को सरकारी योजना के तहत विवाह किया था। लेकिन विदाई से पहले ही दुल्हन ससुराल जाने के बजाय घर से फरार हो गई। मामला सामने आने के बाद संदीप ने अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है।संदीप कुमार की शादी सरकारी सामूहिक विवाह योजना के तहत कराई गई थी। शादी के बाद दुल्हन के पिता ने कहा कि वे अपनी बेटी की विदाई धूमधाम से घर से करेंगे। इस पर संदीप सहमत हो गया और अपने घर चला गया। कुछ दिन बाद जब वह अपनी पत्नी को लेने ससुराल पहुंचा, तो उसे चौंकाने वाली खबर मिली। लड़की के घरवालों ने बताया कि उसकी दुल्हन घर से भाग गई है और सरकारी योजना से मिला सारा सामान भी साथ ले गई।
गोंडा: सामूहिक विवाह के बाद दुल्हन भागी,सरकारी योजना में मिला सामान भी ले गई साथ

