गोंडा:पत्नी ने शराबी पति को जमीन बेचने से रोका,पति ने कर दिया हत्या

P Sharma 

गोंडा जनपद में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नशेड़ी पति ने अपनी ही पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी। वारदात वजीरगंज थाना क्षेत्र के गौरिया गांव में हुई, जहां आरोपी पति छोटेलाल (50) ने पत्नी छोटका देवी (45) की निर्मम हत्या कर दी।

हत्या का कारण पत्नी के नाम की जमीन बेचने को लेकर हुआ विवाद बताया जा रहा है।

मामला जानिए

जानकारी के मुताबिक छोटका देवी की कुछ जमीन उसके नाम पर दर्ज थी, जिसे छोटेलाल बेचना चाहता था।पत्नी के विरोध के बाद गुरुवार शाम को खेत में धान की निराई के दौरान दोनों के बीच झगड़ा बढ़ गया।गुस्से में आकर छोटेलाल ने हंसिया उठाया और पत्नी पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। गर्दन और चेहरे पर गहरे घाव लगने से छोटका देवी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

वारदात का खुलासा तब हुआ जब छोटी बेटी करिश्मा (10) स्कूल से लौटकर खेत में पहुंची और मां की खून से लथपथ लाश देखकर चीखने लगी। इसकी सूचना पर गांव में कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।आरोपी पति फरार है,पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *