गोंडा:सर्कुलर रोड पर ट्रक और बाइक की टक्कर ,अधेड़ की मौके पर मौत

P Sharma

गोंडा।नियमो की अनदेखी करना किसी को भी मंहगा पड़  सकता है,ऐसा ही आज एक व्यक्ति के साथ हुआ,जब गोंडा मुख्यालय की ओर इलाज कराने आ रहा  था तभी सड़क हादसे में 52 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई।  घटना नगर कोतवाली के अंतर्गत  सर्कुलर रोड पर जीवनदीप अस्पताल के सामने दोपहर करीब 2:00 बजे हुई। जहां ग्राम बैरिया विजयपुर, थाना तरबगंज के निवासी राजाराम मौर्या अपनी मोटरसाइकिल से गोंडा मुख्यालय पर एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए जा रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार डीजल टैंकर ने उन्हें टक्कर मार दी। यह  इतना भीषण हादसा था कि राजाराम मौर्या को संभलने  का मौका नहीं मिला,उनकी मौके पर ही मौत हो गई है।

मृतक की पहचान तरबगंज थाना क्षेत्र के बैरिया विजयपुर गांव के राजाराम मौर्या के रूप में हुई है। वे गोंडा मुख्यालय पर इलाज के लिए जा रहे थे। टैंकर को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है और चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *