P Sharma
जहाँ पुजारी की सेवा और बच्चों की आस्था एक साथ, राजा मोहल्ला के दुर्गा दरबार की अनोखी कहानी
गोंडा।शहर के राजा मोहल्ला में नवरात्रि की रौनक देखते ही बन रही है। यहाँ माँ काली के सिद्ध दरबार की सेवा कई वर्षों से सम्मानित पुजारी श्री मिट्ठू लाल जी पूरी श्रद्धा के साथ कर रहे हैं।
ठीक इसी दरबार के बगल में आस्था की एक और अनोखी मिसाल देखने को मिल रही है। मोहल्ले के छोटे-छोटे बच्चों ने अपनी जेब खर्ची बचाकर माँ दुर्गा का एक सुंदर दरबार सजाया है। बच्चों की इस निस्वार्थ भक्ति और उत्साह को देखकर पुजारी मिट्ठू लाल जी ने भी उन्हें दिल से आशीर्वाद दिया है। बच्चों का कहना है कि माँ के लिए सजावट करना ही उनकी सबसे बड़ी खुशी है।
वहीं शारदीय नवरात्रि को लेकर प्रशासन भी पूरी तरह अलर्ट है। गोंडा अग्निशमन विभाग की टीम ने राजा मोहल्ला के दोनों दरबारों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था और अग्निशमन यंत्रों की जाँच की।
सच में, जहाँ बड़ों की सेवा और बच्चों की भक्ति मिल जाए, वहीं माँ का सच्चा दरबार सजता है।

