सीतापुर:16 शिक्षकों के दस्तावेज फर्जी,बर्खास्तगी की कार्यवाही शुरू

सीतापुर :जिले में शिक्षकों की नियुक्ति में बड़ा घोटाला सामने आया है। जिले में 12,460 शिक्षक भर्ती के तहत नवनियुक्त शिक्षकों के शैक्षिक प्रमाणपत्रों की जांच में 16 शिक्षकों के दस्तावेज फर्जी पाए गए हैं।पिछले साल जिले में 1100 शिक्षकों को सहायक अध्यापक के पद पर नियुक्ति मिली थी। इनमें से अब तक लगभग 500 शिक्षकों के दस्तावेजों का सत्यापन हो चुका है। बेसिक शिक्षा अधिकारी के अनुसार, अभी 600 शिक्षकों के दस्तावेजों की जांच रिपोर्ट आनी बाकी है। फर्जी शिक्षकों की संख्या और बढ़ सकती है।

विश्वविद्यालयों से कराई गई जांच में इन 16 शिक्षकों के टीईटी और डीएलएड प्रमाणपत्र फर्जी निकले हैं। कोई भी पक्ष रखने नहीं आया सामने बीएसए अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया कि सभी 16 शिक्षकों को नोटिस जारी किया गया था। लेकिन कोई भी अपना पक्ष रखने नहीं आया। अब इन शिक्षकों के खिलाफ बर्खास्तगी की कार्रवाई शुरू की जाएगी। मिश्रिख के खंड शिक्षा अधिकारी कपिल देव द्विवेदी ने भी एक शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। अन्य स्थानों पर भी मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *