गाजियाबाद । थाना कविनगर के गोविंदपुरम डी ब्लॉक में 64 साल के पाती सिंह अपने परिवार के साथ रह रहे थे। वह मूलरूप से सहारनपुर जिले के रहने वाले थे। उनकी पत्नी और बेटे जितेंद्र की 4 साल पहले कोरोना से मौत हो गई थी। उनका अपनी विधवा बहू से विवाद चल रहा था और वह कोर्ट के आदेश पर 4 महीने पहले ही अपने दो बच्चों के साथ यहां रहने आई थी। उन्होंने अपने घर में एक फ्लोर किराएदार भी रखा हुआ है।शुक्रवार रात आरती का अपने ससुर के साथ फिर से झगड़ा हो गया। इस पर उसने एक बड़ा कदम उठाने का फैसला ले लिया।बहू ने अपने दोनों बच्चों को टीवी देखने के लिए कमरे में रहने को कहा।उसने टीवी की आवाज तेज कर दी,और बाहर से बच्चों के कमरे का दरवाजा बंद कर दिया। इसके बाद वह ग्राउंड फ्लोर पर ससुर पाती सिंह के कमरे में पहुंची।कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया, जिससे आवाज बाहर न जा सके। उसने ससुर के पहले कपड़े उतारे। फिर किक्रेट बेट से सिर पर ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए। वह तब तक नहीं रुकी, जब तक ससुर की सांस नहीं थम गई। ससुर की हत्या करने के बाद आरती ऊपर के कमरे में अपने बच्चों के पास चली गई। बहू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।


