एस सी पी एम कालेज में भूकंप से बचाव हेतु मॉक ड्रिल किया गया

गोंडा।एससीपीएम कालेज आफ नर्सिंग हारीपुर गोण्डा में जिलाधिकारी ,के निर्देशानुसार भूकंप से बचाव हेतु NDRF के द्वारा अपर जिलाधिकारी की उपस्थित में मॉकड्रिल किया गया। जिसमें सम्बंधित विभागों ने प्रतिभाग किया। मॉकड्रिल कार्यक्रम के दौरान भूकंप से आपातकाल स्थिति में कैसे लोगों को बचाया जाए, इसके संबंध में कॉलेज के सभी छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकों को विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। कार्यक्रम कार्यक्रम के दौरान जिला आपदा विशेषज्ञ राजेश श्रीवास्तव, स्वास्थ्य विभाग डॉक्टर फारूक सगीर, फायर बिग्रेड नीतेश कुमार शुक्ल, पुलिस विभाग, एनडीआरएफ सहित अन्य सभी संबंधित विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *