P Sharma
*एक साथ उजड़ गईं दो जिंदगियां*
*गोंडा।*
कौड़िया बाजार क्षेत्र में शुक्रवार देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में *मां-बेटे की एक साथ मौत* हो गई। रविवार को दोनों का अंतिम संस्कार किया गया। मां की चिता के ठीक बगल में बेटे को दफनाया गया। इस दौरान परिवार में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार *आर्यनगर चौराहे पर रात करीब 12:30 बजे* 11 वर्षीय *लकी जायसवाल* किसी वाहन की चपेट में आ गया। बेटे को बचाने दौड़ी *30 वर्षीय मां रीता उर्फ खुशबू* भी वाहन की चपेट में आ गईं। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
पोस्टमार्टम के बाद रविवार दोपहर 2 बजे शव परिजनों को सौंपे गए। *कटरा बाजार थाना क्षेत्र के गंगादीन पुरवा* स्थित घर पर हिंदू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार हुआ।
*पति हरिओम जायसवाल* ने पत्नी रीता को मुखाग्नि दी। वहीं *11 वर्षीय लकी को मां की चिता के बगल* में दफनाया गया। हादसे में हरिओम का परिवार उजड़ गया। उनका 3 वर्षीय बेटा *अक्षय* एक साथ मां और बड़े भाई को खो बैठा।
कौड़िया थानाध्यक्ष *जितेंद्र कुमार सिंह* ने बताया कि कंटेनर चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। CCTV फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

