बहराइच:मेडिकल कालेज में तेज धमाका,ऑपरेशन थियेटर के अंदर धुवां ही धुवां

P Sharma 

 बहराइच। अगर आप को यह सुनाई दे की मेडिकल कालेज में धमाका हुआ तो आप क्या सोचेंगे,यह सरकारी है,कभी आपने किसी प्राइवेट मेडिकल संस्था में ऐसी घटना सुनी है,अगर सुना तो बताओ,जाने पूरी घटना ,बहराइच मेडिकल कॉलेज में सोमवार को जोर धमाका हुआ, यह धमाका स्क्रैप डिपार्टमेंट के ऑपरेशन थिएटर में हुआ। ऑपरेशन थिएटर में लगी ऑटोक्लेव मशीन अचानक तेज धमाके से फट गई। यह धमाका करीब दोपहर 12:15 बजे हुआ। इस धमाके में ऑपरेशन थिएटर के भीतर धुआं-धुआं हो गया।

मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में नियमित की तरह काम चल रहा था। ऑपरेशन थिएटर में कॉटन और सर्जिकल कपड़ों को स्टरलाइज किया जा रहा था। मशीन चालू करने के बाद नर्सिंग स्टाफ बाहर निकल गया था, तभी कुछ ही देर में जोरदार धमाका हुआ। धमाके के साथ मशीन फट गई और पूरे ओटी में धुआं भर गया। सबसे बड़ी बात यह रही कि उस समय ओटी के अंदर कोई भी कर्मचारी मौजूद नहीं था, जिससे किसी तरह का जानमाल का नुकसान नहीं हुआ।किसी भी कर्मचारी या किसी व्यक्ति के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *