P Sharma
गोंडा। नवाबगंज के साकीपुर चहलवा गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है।
मृतका का नाम राधा है। शादी को अभी ज्यादा समय नहीं हुआ था। राधा के डेढ़ साल की बेटी और एक महीने का बेटा भी है।
मायके वालों का आरोप है कि चारपहिया वाहन की मांग को लेकर ससुराल वाले राधा को प्रताड़ित करते थे।
पुलिस ने राधा के पति समेत 4 ससुरालीजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद शव का अंतिम संस्कार सरयू तट पर किया गया।
पोस्टमार्टम के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। दहेज हत्या के आरोपों की भी जांच होगी।

