P Sharma
मनकापुर सिरसा गांव के पास हुआ हादसा, गोंडा मेडिकल कॉलेज ले जाते समय तोड़ा दम
प्रमोद शर्मा,गोंडा
*गोंडा:* नवाबगंज थाना क्षेत्र के मनकापुर सिरसा गांव के पास दो बाइकों में हुई भीषण टक्कर से अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में नाबालिग बेटे समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए।
कैसे हुआ हादसा:
प्राप्त जानकारी के अनुसार, *शिवकुमार (32 वर्ष) निवासी सिरसा* अपनी बाइक से नवाबगंज से गोंडा की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान किसुनदासपुर से नवाबगंज जा रही दूसरी बाइक से उनकी आमने-सामने टक्कर हो गई।
चार लोग हुए घायल:
इस घटना में शिवकुमार और दूसरी बाइक पर सवार पति-पत्नी और उनके एक वर्षीय बेटे *आयुष* को भी गंभीर चोटें आईं। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक क्षतिग्रस्त हो गईं और मौके पर चीख-पुकार मच गई।
अस्पताल ले जाते समय मौत:
स्थानीय लोगों की मदद से चारों घायलों को तत्काल गोंडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। रास्ते में ही *शिवकुमार की मौत हो गई*। मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर डॉक्टरों ने एक वर्षीय बच्चे *आयुष को मृत घोषित* कर दिया। घायल पति-पत्नी का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
पुलिस कार्रवाई:
सूचना पर पहुंची नवाबगंज पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त बाइकों को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच कर रही है।
गांव में शोक की लहर:
हादसे में एक वर्षीय मासूम और युवक की मौत से दोनों परिवारों में कोहराम मच गया है। सिरसा और किसुनदासपुर गांव में शोक की लहर है।

