P sharma
नवाबगंज में अयोध्या-गोंडा मार्ग पर हादसा
*गोंडा।*
*नवाबगंज थाना क्षेत्र* में शनिवार दोपहर *अयोध्या-गोंडा मार्ग* पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में *27 वर्षीय युवक* की मौत हो गई।
हादसा *कनकपुर गांव स्थित पेट्रोल पंप* के पास हुआ। तेज रफ्तार *रोडवेज बस* ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
*1 की मौत, 2 घायल*
इस हादसे में *दत्तनगर गांव निवासी भरत लाल यादव* गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक पर पीछे बैठे *रंजीत* को मामूली चोटें आईं।
सूचना पर पहुंची *सरयू घाट चौकी पुलिस* ने घायल भरत लाल को तुरंत *अयोध्या मेडिकल कॉलेज* पहुंचाया। लेकिन इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें *मृत घोषित* कर दिया।
*इकलौते बेटे की मौत से टूटा परिवार*
मृतक भरत लाल अपने *माता-पिता के इकलौते बेटे* थे। उनकी शादी हो चुकी थी, लेकिन अभी कोई संतान नहीं थी।
बेटे की मौत की खबर मिलते ही *पिता शिवकुमार, मां गुड्डन देवी और पत्नी ज्योति* का रो-रोकर बुरा हाल है।
भरत लाल *दत्तनगर ग्राम प्रधान राजाराम यादव के भतीजे* भी थे।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। रोडवेज बस को कब्जे में ले लिया गया है।

