कानपुर: अवैध संबंध में बाधा बना पति, पत्नी ने चाकू से गोदकर मार डाला ,6 साल के बेटे ने खोली मां की हैवानियत,बताया- मॉल से लाई थी चाकू 

P Sharma 

*कानपुर, 21 जून 2026*  

फीलखाना थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां अवैध संबंधों में बाधा बन रहे पति मनीष गुप्ता की पत्नी निहारिका ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। 11 दिन तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद मनीष ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। इस हत्याकांड का इकलौता चश्मदीद उनका 6 साल का बेटा रियांश है।  

*बेटे ने बताई खौफनाक कहानी*  

मासूम रियांश ने बताया कि घटना से एक दिन पहले मां निहारिका उसे जेड स्क्वायर मॉल ले गई थी, जहां से वह दांतों वाला बड़ा चाकू खरीदकर लाई। रियांश के मुताबिक, मां दिन-रात इयरफोन लगाकर फोन पर बात करती थी। घटना वाले दिन पिता के टोकने पर मां ने पहले दोनों हाथों पर और फिर पेट में चाकू से वार कर दिया।  

*”पापा की डेथ नहीं हुई न…?”*  

रियांश को अब भी पिता के लौटने का इंतजार है। दादा राम किशोर के पूछने पर मासूम ने कहा, “पापा की डेथ नहीं हुई न…? मम्मा तो सिर्फ पुलिस स्टेशन में है।”  

*फेसबुक से शुरू हुआ था अफेयर*  

मृतक मनीष के पिता राम किशोर ने बताया कि 9 साल पहले मनीष और निहारिका की लव मैरिज हुई थी। मनीष किराना बाजार में ब्रोकर थे और निहारिका स्कूल टीचर। करीब 3 साल पहले फेसबुक के जरिए निहारिका की दोस्ती जम्मू निवासी ‘अंग्रेज’ नाम के युवक से हुई। धीरे-धीरे अफेयर शुरू हो गया, जिसका मनीष विरोध करता था।  

*हत्या में तब्दील हुआ केस, आरोपी पत्नी गिरफ्तार*  

थाना प्रभारी अभय प्रताप ने बताया कि 14 जून को जानलेवा हमले की FIR दर्ज हुई थी। 16 जून को मनीष की मौत के बाद हत्या की धाराएं बढ़ा दी गईं। आरोपी पत्नी निहारिका को गिरफ्तार कर लिया गया है। ससुर का आरोप है कि बहू ने बॉयफ्रेंड ‘अंग्रेज’ के उकसाने पर वारदात की। पुलिस जम्मू के युवक की भूमिका की जांच कर रही है।  

ससुर राम किशोर ने बताया कि पोते के भविष्य के कारण पहले कड़ी कार्रवाई नहीं की, लेकिन अस्पताल में भी निहारिका धमकी दे रही थी कि फिर यही हश्र करेगी।  

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *