पाकिस्तान में गहराया आटे का संकट, 1 किलो 120 से 1300 रुपये तक

P Sharma 

*इस्लामाबाद।* पाकिस्तान में एक बार फिर आटे का संकट गहरा गया है। राजधानी इस्लामाबाद समेत देश के कई प्रमुख शहरों में बाजारों से गेहूं गायब है। लोगों को दो वक्त की रोटी के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।

आटे की कीमतें आसमान छू रही हैं। बाजार में 1 किलोग्राम आटा 120 से 1300 रुपये तक बिक रहा है, जिसके चलते आम आदमी इसे खरीदने में असमर्थ है।

इस बीच आटा मिल एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द गेहूं की आपूर्ति शुरू नहीं की गई तो देश की अधिकतर आटा मिलें बंद हो जाएंगी। इससे संकट और बढ़ सकता है।

आरोप है कि इस संकट के बीच पाकिस्तान सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है और आम जनता को राहत देने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रही।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *