P Sharma
*लखनऊ।*
दुनिया भर में पेट्रोल-डीजल संकट के बीच यूपी की राजधानी लखनऊ में मिलावटी पेट्रोल बेचने वाले एक बड़े गैंग का पर्दाफाश हुआ है। हैरानी की बात ये है कि ये पूरा गोरखधंधा एक *पान की दुकान* से चलाया जा रहा था।
*कैसे हुआ खुलासा*
मलिहाबाद के *सन्यासी बाग* इलाके में एडिशनल DCP क्राइम *किरण यादव* की टीम ने छापेमारी कर इस रैकेट को पकड़ा।
पुलिस के मुताबिक, पान की दुकान का इस्तेमाल करके 36 साल के *अनिल सिंह* ने फ्यूल चोरी का एक संगठित सिंडिकेट बना रखा था। इसी दुकान पर फ्यूल टैंकर और ट्रक ड्राइवर आते-जाते रहते थे और यहीं से डील फाइनल होती थी।
*कौन-कौन गिरफ्तार*
छापेमारी में हरदोई के रहने वाले 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है:
1. *अनिल सिंह* – 36 साल, मास्टरमाइंड
2. *अभिषेक राजपूत* – 25 साल
3. *धीरज सिंह* – 33 साल
4. *रामतीर्थ* – 35 साल
*क्या-क्या बरामद हुआ*
पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में सामान जब्त किया:
– *7,750 लीटर पेट्रोल*
– *4,000 लीटर डीजल*
– *1,150 लीटर मिलावटी पेट्रोल*
– *3,200 लीटर इंडस्ट्रियल सॉल्वेंट*
साथ ही फ्यूल निकालने और मिलावट करने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण भी बरामद किए गए हैं।
फिलहाल पुलिस आगे की जांच कर रही है कि ये मिलावटी पेट्रोल कहां-कहां बेचा जा रहा था।

