सीतापुर:आबकारी निरीक्षक ने खुद को मारी गोली,मौत

सीतापुर: शहर कोतवाली क्षेत्र के शिवपुरी कालोनी निवासी एक आबकारी निरीक्षक ने मंगलवार दोपहर खुद को गोली मार ली। उसे गम्भीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतक आलोक कुमार श्रीवास्तव (35) बांदा जनपद में तैनात थे। वहीं, उनकी पत्नी अमृता श्रीवास्तव बांदा जनपद में सहायक आबकारी आयुक्त के पद पर तैनात हैं। आलोक अपने परिवार के साथ बांदा सिविल लाइन में सरकारी कालोनी में रहते थे। इनके दो एक बेटा और एक बेटी हैं। जो दोनों सीतापुर में पढ़ते रहे हैं। पति पत्नी आठ-आठ दिन के लिए बच्चों के पास रहते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *