हमीरपुर:यूपी के हमीरपुर स्थित मुस्करा कस्बा में एक पत्नी ने अपने पति की बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या भी सामान्य नहीं थी बल्कि बांका से पति की गर्दन काट डाली। घर की दीवारें और महिला के चेहरे पर खून के छींटे इस बात की गवाही दे रहे थे कि वारदात कितनी भयावह है। घटना की जानकारी जैसे ही आस-पास फैली तो पूरे इलाके में सनसनी मच गई।
पुलिस ने आनन-फानन में मौके पर डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम बुलाकर जांच की। वारदात के बाद सबके मन में एक ही सवाल था कि आखिर एक पत्नी ने अपने ही हाथों से पति की इतनी निर्मम हत्या क्यों की? जिसे देखों यही सवाल एक दूसरे से पूछ रहा था। हालांकि इस सवाल के जवाब के लिए बहुत लंबे समय तक इंतजार नहीं करना पड़ा और महिला ने जुर्म कबूल करते हुए कहा कि वह पति की शराब पीने की लत से तंग आ चुकी थी।
वारदात के दिन भी वह शराब पीकर आया था और उससे लड़ाई कर रहा था। उसने गुस्से में आकर बांका से उसकी गर्दन काट डाली। बेटे राजेश ने बताया कि उसकी मां ने उसे फोन कर बताया कि उसकी तबीयत खराब है। उसे डॉक्टर के पास लेकर चलने के लिए कहा। जब वह घर पहुंचा तो पिता बेड पर मृत पड़े थे और मां के हाथ में खून लगा था। मां ने तब तक बेटे को हत्या की सच्चाई नहीं बताई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जब पुलिस ने खुलासा किया तो बेटा भी मां की सच्चाई जानकर सन्न रह गया। उसे अपनी मां के इस कृत्य पर यकीन नहीं हुआ। राजेश ने बताया कि पिता की शराब की लत से सभी परेशान थे। मां ने कई बार समझाया भी था, लेकिन वह नहीं माने। सोमवार की दोपहर वह खेत में था, उसके दोनों भाई बाहर खेल रहे थे। बेटे ने बताया कि मां और पिता दोनों काम करते थे और वह खुद फल की रेहड़ी लगाता है
पत्नी ने पति को दिया शराब पीने की सजा,बांके से काट डाला, हुई मौत



