सौरभ हत्याकांड:शव के टुकड़ों का किया गया पोस्टमार्टम,ऐसा भयावह दृश्य डॉक्टर ने भी नही देखा अपने जीवन में,पढ़िए पूरी खबर,

मेरठ। सौरभ राजपूत हत्याकांड में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। उसका शव कई टुकड़ों में काटकर सीमेंट से भरे एक ड्रम में डाल दिया गया था। शव के टुकड़ों को बाहर निकालने के लिए ड्रम को काटना पड़ा जिसमें तकरीबन छह घंटे लग गए।जब डॉक्टरों और कर्मचारियों ने शव की हालत देखी, तो वे सिहर उठे। पोस्टमार्टम के दौरान डॉक्टरों को सौरभ के पेट से हत्या में इस्तेमाल किया गया औजार भी मिला। मेरठ के सीएमओ,डॉक्टर अशोक कटारिया ने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार,सौरभ की हत्या दो हफ्ते से अधिक समय पहले की गई थी। हत्यारों ने उसके शरीर को सीमेंट में डालकर स्किन गलाने की कोशिश की थी।शव के कई हिस्से खराब हो चुके थे, दांत हिल रहे थे और त्वचा गल गई थी।डॉक्टर ने कहा कि अपने 30 साल के करियर में उन्होंने ऐसा भयावह मामला पहले कभी नहीं देखा।मीडिया रिपोर्टस की मानें तो पुलिस जांच में सामने आया कि सौरभ 2021 में ही अपनी पत्नी मुस्कान की बेवफाई के बारे में जान चुका था। उसने उसी साल तलाक की अर्जी भी दाखिल कर दी थी लेकिन मुस्कान के माफी मांगने और बच्ची के भविष्य की दुहाई देने पर उसने तलाक वापस ले लिया। बताया जा रहा है कि मुस्कान बचपन से हीरोइन बनना चाहती थी। पहले वह अपने पति की शराब पीने की आदत से नफरत करती थी, लेकिन बाद में वह खुद अपने प्रेमी के साथ शराब पीने लगी।  

इस हत्याकांड में एक और चौंकाने वाली बात सामने आई है कि मुस्कान के लिए फांसी की मांग कर रही उसकी मां असल में उसकी सौतेली मां है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि सौरभ की हत्या के बाद, मुस्कान और उसका प्रेमी बैग में उसका सिर और हथेली लेकर सड़क पर घूमते रहे। इस मामले में पुलिस ने चाकू, ड्रम और दवा विक्रेता से पूछताछ की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *