P Sharma
आगरा।यूपी में आगरा के चित्राहाट इलाके में एक भयानक हादसा हुआ है। जिसमे एक ही परिवार के पांच सदस्य की मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल है।इस घटना में एक बोलेरो गाड़ी पेड़ से जा टकराई। यह हादसा नवरात्रि के पहले दिन की रात में हुआ। यह परिवार इटावा का रहने वाला था। नवरात्रि का पहला दिन था। सभी सदस्य राजस्थान के प्रसिद्ध कैलादेवी मंदिर दर्शन करने गए थे। वहां से देर रात वापस लौट रहे थे। रास्ते में थकान और अंधेरा होने के कारण यह हादसा हो गया।
हादसा गुरुवार रात करीब 11 बजे हुआ। जगह थी थाना चित्राहाट क्षेत्र, आगरा के पास। बोलेरो गाड़ी तेज रफ्तार में चल रही थी। अचानक वह एक पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी का आगे का हिस्सा पूरी तरह दब गया। गाड़ी की छत का आधा हिस्सा उखड़ गया। धमाके जैसी तेज आवाज आई।
मृतकों के नाम
कांता प्रसाद (70 वर्ष)
देवेंद्र (35 वर्ष)
सीमा (30 वर्ष)
आराध्या (3 वर्ष)
ऋषि (20 वर्ष)
घायलों को पहले स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया। वहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।पुलिस ने मृतक लोगों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।घटना का कारण ड्राइवर को नींद आना बताया जा रहा है।

