बहराइच।एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने बहराइच के सुजौली में एक बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने आर्यावर्त बैंक के मैनेजर प्रिंस गुप्ता और बिचौलिए मुक्तेश्वर मौर्य को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है।मामला सुजौली थाना क्षेत्र की बिहारी पुरवा की रहने वाली एक महिला किसान का है। महिला ने चफरिया बाजार स्थित आर्यावर्त बैंक में किसान क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन किया था।

बाजपुर के रहने वाले मुक्तेश्वर मौर्य ने बिचौलिए के रूप में बैंक मैनेजर को रिश्वत देने की शर्त रखी।क्रेडिट कार्ड न बनने से परेशान महिला ने एंटी करप्शन ब्यूरो में शिकायत दर्ज कराई।

शुक्रवार को एसीबी की टीम चफरिया पहुंची। टीम ने महिला के हाथों से रिश्वत की राशि लेते समय बैंक मैनेजर और बिचौलिए को पकड़ लिया। सुजौली थाना प्रभारी हरीश सिंह ने कार्रवाई की पुष्टि की है। एसीबी टीम दोनों आरोपियों को अपने साथ लखनऊ ले गई है। हालांकि, रिश्वत की राशि और अन्य विवरण अभी सामने नहीं आए हैं।

