श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की बैठक संपन्न,परिचयपत्र और वाहन स्टीकर का किया गया वितरण

Pramod Sharma
गोण्डा।सिंचाई डाक बंगले में जिला अध्यक्ष कैलाश नाथ वर्मा की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया।जिसमे सभी आए हुए सदस्य पत्रकारों को परिचयपत्र और बाइक और कार का स्टीकर दिया गया।

परिचयपत्र और स्टीकर मिलने से पत्रकारों को खबर कवर करने में सुविधा होगी।सभी सदस्य पत्रकार गण स्टीकर को अपने वाहन में लगाएंगे,जिससे श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के सदस्यों की पहचान आसानी से हो सकेगी।

इसके अलावा जिला अध्यक्ष ने सदस्यों और पदाधिकारियों को आय और व्यय का ब्यौरा दिया गया।

सभी सदस्यों ने अपने अपने विचार व्यक्त किए।इस अवसर पर महामंत्री महेंद्र तिवारी,ओम चंद्र शर्मा,विजय बहादुर तिवारी,हरीश गुप्ता,केदार वर्मा,जनक राम,राकेश कुमार,प्रमोद शर्मा,रिंकू पाण्डेय,विजय बिहारी विश्वकर्मा,कृष्णा शर्मा,दिव्यांशु,श्याम त्रिपाठी सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *