ज्येष्ठ माह के प्रथम मंगलवार के अवसर पर सिटी मांटेसरी ग्रुप ऑफ स्कूल्स की तरफ से विशाल भंडारे का आयोजन

Pramod Sharma 

गोंडा।ज्येष्ठ माह की शुरुवात हो चुकी है,इस महीने में प्रचंड गर्मी प्रारंभ हो जाती है,इस महीने में समाज सेवियों के द्वारा जगह जगह भंडारे का आयोजन किया जाता है,इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के लोगो के द्वारा प्रसाद वितरण के द्वारा समाज सेवा का कार्य निरंतर किया जाता है। इसी क्रम में आज सिटी मांटेसरी स्कूल गोंडा की तरफ से दुख हरन नाथ मंदिर के निकट विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम के बारे में बताते हुए सिटी मांटेसरी स्कूल के प्रबंधक शाश्वत जोशी ने बताया कि देवी पाटन मंडल में सिटी मांटेसरी स्कूल की कई शाखाएं है,और उन सभी शाखाओं के द्वारा पूरे माह में विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

 

आज ज्येष्ठ माह का प्रथम मंगलवार है,आज से गोंडा सिटी मांटेसरी स्कूल की तरफ से भंडारे के आयोजन की शुरुवात हो चुकी है।इस अवसर पर प्रबंधक सिटी मॉन्टेसरी स्कूल शाश्वत जोशी ने अपने हाथों से आम लोगो को प्रसाद वितरण किए।इस अवसर पर सह प्रबंधक माया शंकर जोशी, प्रधानाचार्य ए के मिश्रा,वरिष्ठ निरीक्षक एस पी पाठक और विद्यालय का अन्य स्टाफ उपाथित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *