श्रद्धालुओं से भरी मार्शल रोडवेज बस से भिड़ी, 2 की मौत, आठ घायल

Pramod Sharma

उन्नाव
उन्नाव में तीर्थ यात्रियों से भरी गाड़ी रोडवेज बस से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त है कि दो लोगों की मौत हो गई। जबकि 10 यात्रियों को उपचार के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। ‌उन्नाव में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैवलर की रोडवेज बस से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैवलर के परखच्चे उड़ गए। मौके पर कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत और बचाव कार्य चलाया। ट्रैवलर में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। सभी को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने दो को मृत घोषित कर दिया। मृतक और घायल सभी मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं। स्थानीय अधिकारी भी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। जहां उन्होंने घायलों के विषय में जानकारी प्राप्त की और डॉक्टर से बातचीत की।उत्तर प्रदेश के उन्नाव में अयोध्या से चित्रकूट होते हुए मध्य प्रदेश अपने घर वापस जा रहे श्रद्धालुओं से भरी गाड़ी रोडवेज से टकरा गई। घटना इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवाबगंज में भर्ती कराया। जंहा सुरेश तिवारी और राधा विकास को मृत्यु घोषित कर दिया। जबकि सुषमा भार्गव, विमल सिंह, भगवती सतीश, परमार सिंह, रानी, शिवा, अनिका, अंश, ओमवती का इलाज स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।घायलों के अनुसार सभी ट्रैवलर सवार मध्य प्रदेश से 1 फरवरी को कुंभ स्नान के लिए निकले थे। जहां से महाकुंभ, बनारस के बाद अयोध्या पहुंचे। जहां उन्होंने रामलला के दर्शन किए। यहां से चित्रकूट होते हुए मध्य प्रदेश जा रहे थे। लेकिन रास्ते में हादसा हो गया। ‌अजगैन थाना पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *