नोएडा में रफ्तार का कहर,कार ने 5 लोगों को कुचला,नशे में था ड्राइवर

Pramod Sharma

गौतम बुद्ध नगर। कार सवार ने पैदल जा रहे तीन छात्रों समेत कुल 5 लोगों को कुचला है। पुलिस अब आरोपी ड्राइवर की तलाश में जुटी हुई है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं।उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले में गुरुवार देर रात तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला। नोएडा के एक मॉल में कार सवार ने पैदल जा रहे तीन छात्र समेत पांच लोगों को टक्कर मार दी। तेज रफ्तार कार की टक्कर लगने से सभी गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

कैलाश अस्पताल में कराया गया भर्ती घायलों को

पुलिस ने कहा कि घटना गुरुवार रात सेक्टर-39 पुलिस थाना क्षेत्र के गार्डन गैलेरिया मॉल की है। जहां पैदल जा रहे पांच लोगों को एक कार सवार ने टक्कर मार दी। थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने कहा कि इस घटना में सभी को गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें सेक्टर-27 स्थित कैलाश अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।पुलिस अधिकारी जितेंद्र कुमार ने कहा कि घायलों की पहचान सेक्टर-134 के जेपी विश टाउन के रहने वाले एमलान भौमिक (25), सेक्टर-126 निवासी प्रिया (22) और दिल्ली के कृष्णा नगर निवासी अंश भारद्वाज (25) (तीनों छात्र हैं) तथा नोएडा के सेक्टर-19 निवासी अभिषेक (35) व ग्रेटर नोएडा वेस्ट निवासी विनय कुमार (36) के रूप में हुई है। इसके साथ ही थाना प्रभारी ने कहा कि सीसीटीवी कैमरे की सहायता से पुलिस आरोपी कार चालक की पहचान कर उसकी तलाश कर रही है। पुलिस की शुरुआती जांच में ये बात भी सामने आई है कि कार चालक शराब के नशे में था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *