फतेहपुर में 100 रुपए के पारिवारिक विवाद में पति की मौत आग लगाकर हत्या का आरोप, पत्नी गिरफ्तार

P Sharma 

*फतेहपुर।* जिले में ₹100 की शराब को लेकर हुए पारिवारिक विवाद में एक व्यक्ति की आग लगने से मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की पत्नी को हिरासत में लेकर हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार, मृतक और उसकी पत्नी के बीच शराब के पैसे को लेकर बहस हुई थी। आरोप है कि रात में सो रहे व्यक्ति पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई। गंभीर रूप से झुलसने के कारण उसकी मौत हो गई। 

घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पूछताछ में आरोपी महिला ने विवाद के बाद गुस्से में यह कदम उठाने की बात कबूली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

*पुलिस का बयान*  

“प्राथमिक जांच में पारिवारिक कलह हत्या की वजह सामने आई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।”

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *