कूलर से फैला करंट, दंपत्ति की मौत,आगरा के शमशाबाद में दर्दनाक हादसा

P Sharma 

लोहे की संदूक में तार चिपकने से पूरा कमरा बना मौत का जाल

*आगरा [शमशाबाद]*। शमशाबाद थाना क्षेत्र के कुटकपुर गांव में शनिवार रात करंट लगने से एक दंपत्ति की मौत हो गई। मृतकों की पहचान जगदीश कुमार (40) और पत्नी शशि (35) के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार जगदीश परचून की दुकान चलाते थे। रात करीब 11 बजे दुकान बंद कर वे कमरे में सोने गए। कमरे में कूलर चल रहा था। कूलर का तार लोहे की संदूक से चिपक गया था, जिससे पूरे कमरे में करंट फैल गया।

रविवार सुबह जब देर तक दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने दरवाजा तोड़ा। दोनों बिस्तर पर अचेत मिले। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।

 बिजली से बचें
*ऐसे हादसे से बचने के लिए:*
1. *कूलर/AC का तार* लोहे की खिड़की, संदूक, पलंग से दूर रखें।
2. *अर्थिंग चेक कराएं*: हर साल इलेक्ट्रीशियन से घर की वायरिंग और अर्थिंग जांच करवाएं।
3. *ELCB/MCB लगवाएं*: ये डिवाइस करंट लीक होते ही बिजली काट देती है।
4. *गीले हाथ से* स्विच या कूलर न छुएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *