बाराबंकी:दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक और आर्टिगा की सीधी टक्कर,6 की मौत,दो की हालत गंभीर

P Sharma 

बाराबंकी । देवा क्षेत्र में एक ऐसा दिल दहला देने वाला हादसा हुआ, जिसने पूरे इलाके को गहरे सदमे में डाल दिया। कुतलूपुर गांव के पास बिना नंबर की अर्टिगा कार और तेज रफ्तार ट्रक की आमने-सामने की भीषण टक्कर में छह लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज  अस्पताल में चल रहा है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि अर्टिगा कार के परखच्चे उड़ गए और गाड़ी पल भर में मलबे में तब्दील हो गई।

जिस क्षेत्र में हादसा हुआ, वन्हा  अक्सर हादसा होता है,डिवाइडर भी नही है,मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक की रफ्तार काफी ज्यादा थी। सामने से आती अर्टिगा कार को देखकर ट्रक ड्राइवर वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और पल भर में जोरदार टक्कर हो गई। घटनास्थल पर पड़ी टूटी-फूटी कार और बिखरे पड़े सामान इस बात की गवाही दे रहे थे कि कैसे यह दुर्घटना कुछ ही सेकंड में जानलेवा साबित हो गई। स्थानीय लोग दुर्घटना का दृश्य देखकर दहशत में आ गए।जानकारी के अनुसार,यह बिल्कुल नई कार थी,और फतेहपुर के रहने वाले किसी वासु की थी,पुलिस मृतकों की पहचान में जुटी हुई है,दो लोग जिसमे एक 15 साल का लड़का और बुजुर्ग है जो गंभीर घायल है,जिसे के जी एम यू में इलाज के लिए भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *