P Sharma
अयोध्या में एसबीआई मैनेजर की मौत की खबर है, जिसमें मैनेजर ने सरयू नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली ।यह घटना बुधवार को कोतवाली अयोध्या क्षेत्र में गोरखपुर-अयोध्या हाईवे पर बने सरयू नदी के पुल पर हुई । पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है । मैनेजर बहराइच जिले के एसबीआई ब्रांच का था । घटना से पहले मैनेजर ने अपनी मां को फोन किया और पत्नी को लोकेशन भेजी थी । पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है, जिसमें अवसाद की संभावना जताई जा रही है।

