P Sharma
गोंडा उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी के नेतृत्व में तरबगंज के लोकप्रिय विधायक माननीय प्रेम नारायण पांडे जी संघ के पदाधिकारी के द्वारा पगड़ी व राम नाम गमछा पहनाकर स्वागत करते हुए संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी साथ में ब्लॉक प्रमुख बेलसर राजेंद्र प्रताप सिंह गुड्डू सिंह बेलसर प्रधान रंजन बाबा बरसड़ा प्रधान बृजेंद्र सिंह ब्लॉक अध्यक्ष बेलसर रघुनाथ मौर्य वरिष्ठ कर्मचारी नेता जुबेर अहमद संघ के जिलाध्यक्ष श्री तिवारी ने जनपद में कार्यरत सफाई कर्मचारी की समस्याओं से विधायक जी को अवगत कराया जैसे की 17 साल नियुक्ति हुई हो गया आज तक भी सफाई कर्मचारियों की सेवा नियमावली नहीं बनी है सफाई कर्मचारी की पदोन्नति का रास्ता अभी अवरुद्ध है जबकि सफाई कर्मचारी सरकार के अनुरूप सभी कार्यों को निष्ठा पूर्वक निष्पादन करता है जिस समय कोई भी व्यक्ति घर से नहीं निकलता था उसे समय सफाई कर्मचारी कोरोना की भीषण महामारी में गांव-गांव घर-घर जाकर लोगों की जान को बचाने का कार्य किया जबकि सरकार के द्वारा कर्मचारी की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जाता है अगर समय रहते सरकार ने कर्मचारियों के समस्या का समाधान नहीं किया तो आने वाले समय में कर्मचारी आर पार की लड़ाई लड़ेगा विधायक जी ने आश्वासन दिया कि जल्द ही संघ के एक प्रतिनिधिमंडल को माननीय मुख्यमंत्री जी से मुलाकात करवा कर समस्याओं का समाधान कराएंगे इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष रघुनाथ मौर्य वैभव राज मिश्रा सूर्य प्रकाश पांडे जुबेर अहमद संतोष मिश्रा संतोष वर्मा श्याम बहादुर रामसुंदर राम उजागर रामचंद्र दुबे सहित सैकड़ो कर्मचारी उपस्थित रहे ।

