गोंडा:सेवानिवृत्त होमगार्ड्स विदाई सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन संपन्न

P Sharma

उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स अवैतनिक अधिकारी व कर्मचारी एसोसिएशन गोण्डा के तत्वावधान में सेवानिवृत्त होमगार्ड्स विदाई सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन गांधी पार्क गोण्डा में किया गया। कम्पनी पंडरी कृपाल के सेवानिवृत्त हुए जवान प्लाटून कमांडर राम कृपाल वर्मा व राकेश पाठक को एसोसिएशन के तरफ से अंग वस्त्र, मिष्ठान, धार्मिक ग्रंथ, साल,टार्च, छाता व नगद धनराशि उपहार स्वरूप प्रदान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष नरेंद्र अंकम ओझा ने प्रदेश सरकार से सेवानिवृत्त हो रहे जवानों के शेष जीवन निर्वाह हेतु आर्थिक सहायता प्रदान करने की बात कही।साथ ही उनके शेष जीवन की खुशहाली के लिए ईश्वर से कामना किया। कार्यक्रम को मण्डल अध्यक्ष बंशीधर मौर्या,बी ओ विजय वर्मा, पूर्व मण्डल अध्यक्ष दिनेश पाण्डेय, सूर्य मणि मिश्रा, ब्रह्म दयाल तिवारी, जग प्रसाद यादव ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष जय प्रकाश गोस्वामी, कम्पनी अध्यक्ष राजेन्द्र दूबे, नीरज पांडे,जय शंकर, चन्द्र मोहन, वीरेन्द्र मिश्र, ललित, खुशीराम मिश्रा, योगेश यादव,शरद श्रीवास्तव, सदानंद तिवारी, बलबीर सिंह, स्वामी नारायण गिरि, सूर्य मणि, महेश्वर पांडे, सन्तोष सिंह,सहित विभिन्न कम्पनियों के एसोसिएशन पदाधिकारी गण व होमगार्ड्स जवान मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *