गोंडा:रेलवे सुरक्षा बल ने टिकट दलाल किया गिरफ्तार,ऑपरेशन उपलब्ध के अंतर्गत कार्यवाही

P Sharma 

 गोंडा:“Operation Uplabdh” के अन्तर्गत रेल यात्रा टिकटों के अबैध खरीद फरोख्त पर अंकुश हेतु वरि0 मंडल सुरक्षा आयुक्त रेसुब लखनऊ एवं सहायक सुरक्षा आयुक्त रेलवे सुरक्षा बल गोंडा  के निर्देशन एवं प्रभारी निरीक्षक रेसुब गोण्डा के सुपरवीजन में उनि मो0 शमीम खाॅ, कान्स रमेश कुमार साहनी, कान्स श्रवण कुमार साहनी, कान्स आनन्द कुमार सभी रेसुब पोस्ट गोण्डा एवं सउनि वासुदेव शुक्ल अ.आ.शा. रेसुब गोण्डा द्वारा संयुक्त निगरानी कार्यवाही में अभियुक्त अफताब खान पुत्र स्व० महमूद खान निवासी पूरब टोला खोराहसा , पोस्ट खोराहसा थाना देहात कोतवाली जनपद गोण्डा उम्र 28 वर्ष को जमुनिया बाग़ थाना देहात कोतवाली जिला गोण्डा से समय 17:00 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के पास से जप्त मोबाइल की गहनता से जाॅच में अभियुक्त अफताब खान द्वारा 02 पर्सनल यूजर आईडी का उपयोग कर जरूरतमंदो को रेल यात्रा टिकट बनाकर प्रति यात्री टिकट के दाम से 200 रुपये से 300 रुपये अधिक का लाभ लेकर अवैध रूप से बेचना पाया गया है। 

कुल 12 अदद टिकट कुल कीमत 22516.07 रुपया बरामद हुआ।अपराध में प्रयुक्त उपकरण – 01 अदद मोबाईल Samsung Galaxy 23अपराध का पंजीकरण मुअसं. 1024/2025 अंतर्गत धारा 143 रेल अधि. सरकार बनाम अफताब खान पुत्र स्व० महमूद खान निवासी पूरब टोला खोराहसा , पोस्ट खोराहसा थाना देहात कोतवाली जनपद गोण्डा उम्र 28 वर्ष दिनांक 08.09.2025

अभियुक्त को न्यायालय में भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *