Pramod Sharma
बेलसर विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत हरखापुर में तैनात सफाई कर्मचारी पूर्व जिला महामंत्री मनोज मिश्रा का आकस्मिक निधन हो गया था। मनोज मिश्रा के परिवार में एक लड़के व तीन लड़की है ,मनोज मिश्रा के आकस्मिक निधन पर जिला संगठन के निर्देशानुसार बेलसर विकासखंड के सफाई कर्मचारियों के द्वारा सहायता राशि एकत्रित कर जिला संगठन के माध्यम से विभाग के मुखिया जिला पंचायत राज अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी पंचायत बेलसर व संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी के हाथों से मृतक की पत्नी को 41000 की सहायता राशि प्रदान की गई जिला पंचायत राज अधिकारी ने आश्वस्त किया कि मृतक के परिवार को जल्द से जल्द मृतक आश्रित नौकरी दी जाएगी, व समस्त शीघ्र भुगतान किया जाएगा ,जिससे मृतक के परिवार की रोजी-रोटी चल सके इस मौके पर जिला महामंत्री शिवराम शुक्ला महिला मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी आरती तिवारी ब्लॉक अध्यक्ष बेलसर रघुनाथ मौर्य करमचंद जुबेर अहमद द्विवेदी सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।

