प्रतापगढ़: चकबंदी कानून गो चकरा कर धूप में गिरे,हुई मौत

P Sharma

प्रतापगढ़ । कुंडा में चकबंदी कानूनगो धूप में गश खाकर गिर पड़े और उनकी मौत हो गई। घंटों छत पर पड़े रहे, शरीर झुलस गया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट होगी।बदायूं के बिनावर कोहिनी जफराबाद गांव  निवासी 46 वर्षीय  सोरन सिंह चकबंदी कानूनगो थे। उनकी तैनाती कुंडा में थी। वह कस्बे के सरयू नगर मोहल्ले में गीतादेवी के मकान में किराए पर रहते थे। पहली मंजिल पर उनका कमरा था। वह काम से बुधवार दोपहर बाद लौटे।कमरे का ताला खोलते समय गश खाकर गिरे तो फिर उठ नहीं सके। घंटों उनका शव छत पर पड़ा रहा। तेज धूप के कारण उनका पूरा शरीर झुलस गया। रात करीब आठ बजे उनके साथी मृगेन्द्र सिंह पहुंचे तो मामले की जानकारी हुई।

सूचना पर पहुंची पुलिस उन्हें सीएचसी ले गई। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम से मौत की सही वजह पता चलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *