कानपुर: रिश्ते हुए तार तार,शादी 20 साल पहले लव मैरिज,तीन बच्चों की मां को भांजे से प्यार,पति का प्रेमी के साथ मिल कर कत्ल

P Sharma 
​​कानपुर मे महिला ने प्रेमी भांजे के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। शव को घर के पीछे बाग़ में दफना दिया। शव जल्दी गल इसके लिए उसमें  नमक डाल दिया। लोगो को बताती रही पति गुजरात नौकरी करने गए है।10 महीने तक झूठ पति के बारे में बोला।
 कानपुर । रिश्ता को तार तार करते हुए दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। लव मैरिज किया, घर बसाया,तीन बच्चे भी हुए,लेकिन कलयुग की मां  को 20 साल बाद 25 वर्षीय भांजे से प्यार हो गया।जब प्रेमी के मामा पति को पत्नी के प्रेम संबंधों के बारे में जानकारी हुई तो वह बाधा बनने लगा। पत्नी ने भांजा प्रेमी ले साथ मिलकर पति को नींद की गोलियां दीं। बाद में लोहे की रॉड से वार कर हत्या कर दिया, शव को घर के पीछे स्थित बाग़ में दफना दिया,शव जल्दी गलने के लिए उसमे नमक डाल दिया।
 परिजनों और रिश्तेदारों ने जब पूछा तो महिला बोली पति नौकरी करने के लिए गुजरात गए हैं। मृतक की मां से दस महीने तक झूठा बोला।
मूलरूप से बांदा के मवई चौराहा निवासी शिवबीर सिंह ने 20 साल पहले वाराणसी में रहने वाली युवती से लव मैरिज की थी। छह साल पहले शिवबीर मां सावित्री, पत्नी लक्ष्मी तीन बच्चों 17, 13, 8 साल के साथ सचेंडी थाना क्षेत्र स्थित लालूपुर गांव में किराए के घर पर रहने लगती है। मां सावित्री के मुताबिक शिवबीर गुजरात की एक कंपनी में काम करता था। वह 30 अक्टूबर 2024 को बांदा स्थित गांव मवई गई थी। जब पांच नवंबर लौटी तो बहु ने बताया कि शिवबीर गुजरात चले गए हैं।
इस बीच देखा गया कि घर के निकट रहने वाले शिवबीर के 25 वर्षीय भांजे का घर आना जाना ज्यादा हो गया। मां सावित्री को कुछ शंका हुई, उसने अगस्त में गुमशुदगी दर्ज कराई। लेकिन पुलिस ने उन्हें टरका दिया। बीते शुक्रवार को सावित्री ने बहू और नाती अमित के प्रेम संबंधों की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने बहु के नंबर की सीडीआर निकलवाई। उसमें शिवबीर की कॉल लगभग 10 महीने से नहीं  आई थी।इस पर शक गहरा हुआ।
लेकिन महिला का भांजे से रोजाना बात होती थी। पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। घर के पीछे बाग़ से कड़ा, बाल और लॉकेट मिला है। परिजनों ने इसे शिवबीर का बताया है।पुलिस की पूछताछ में भांजे ने बताया कि मामा अक्टूबर में आए थे। उन्हें हमारे प्रेम संबंधों की भनक लग गई थी। वह मामी को शराब के नशे में पीटते थे। इस लिए उनकी हत्या कर शव को दफना दिया। लाश जल्दी गल जाए इस लिए नमक गड्ढे में डाला गया था। शिवबीर की पत्नी ने पहले बच्चों को चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर दिया था। ताकि वे सो जाएं, लेकिन बड़े बेटे ने चाय नहीं पी, उसे स्वाद नहीं मिला तो फेंक दी थी। इसके बाद वह सो गया था।इसके बाद लक्ष्मी ने वारदात को अंजाम दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *