सपा मुखिया अखिलेश यादव 29 अप्रैल को विश्वकर्मा समाज की बच्ची को न्याय दिलाने जाएंगे गाजीपुर,आला अधिकारी हुए अलर्ट

P Sharma 

गाजीपुर के कटारिया गांव में कथित पत्थर कांड और निशा विश्वकर्मा की मौत के बाद राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 29 अप्रैल को कटारिया गांव पहुंचेंगे। उनके दौरे का आधिकारिक प्रोटोकॉल जारी कर दिया गया है।

समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने सोशल मीडिया के माध्यम से इस दौरे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव दोपहर 1 बजे पीड़ित सियाराम विश्वकर्मा के परिवार से मुलाकात करेंगे।

अखिलेश यादव के इस दौरे को लेकर प्रशासनिक और पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है। उन्हें जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त है, जिसके मद्देनजर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए गए हैं। जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को कार्यक्रम के दौरान सतर्क रहने को कहा गया है।

गाजीपुर में इस दौरे को लेकर राजनीतिक सरगर्मी चरम पर है। माना जा रहा है कि यह मामला आने वाले समय में और अधिक तूल पकड़ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *