फतेहपुर:ट्रिपल मर्डर केस में पुलिस ने दो आरोपियों को एनकाउंटर के बाद किया गिरफ्तार

ट्रिपल मर्डर केस में पुलिस ने एनकाउंटर में दो आरोपियों को गोली मारकर पकड़ लिया। एनकाउंटर में पुलिस ने पीयूष सिंह (36) और सज्जन सिंह (38) के पैर में गोली मारी।फतेहपुर में ट्रिपल मर्डर केस में पुलिस ने एनकाउंटर में दो आरोपियों को गोली मारकर पकड़ लिया। एनकाउंटर में पुलिस ने पीयूष सिंह (36) और सज्जन सिंह (38) के पैर में गोली मारी। दोनों आरोपियों के पास से तमंचा, कारतूस और एक स्कॉर्पियो बरामद की।मामले में तीन आरोपी सुरेश, पीयूष सिंह और भूपेंद्र ने मंगलवार को ही सरेंडर कर दिया था। यानी अब तक 5 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। गौरतलब है कि मंगलवार को फतेहपुर के हथगाम थाना क्षेत्र में किसान नेता पप्पू सिंह, उनके बेटे अभय सिंह और भाई पिंकू सिंह की जमीन विवाद में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *