मुरादाबाद:25% डिस्काउंट सुनकर उमड़ी शराब शौकीनों की भीड़,शराब खरीदने वालों की लगी लंबी लाइनें

मुरादाबाद: यूपी के मुरादाबाद में शराब की दुकानों पर लंबी-लंबी लाइनें लगी हैं। शराब के रेट में 25% डिस्काउंट होने की वजह से शराब के शौकीन पूरी-पूरी पेटियां खरीद रहे हैं।मुरादाबाद में शराब की दुकानों पर लंबी-लंबी लाइनें लगी हैं। शराब के रेट में कमी होने की वजह से लोग पूरी-पूरी पेटियां खरीद रहे हैं।

शराब के शौकीनों के चेहरों पर खुशी देखी जा रही है।बात दें कि मुरादाबाद जिले में अंग्रेजी शराब के ठेके नए सिरे से होने हैं। इसके लिए ऑनलाइन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। ऐसे में जिन दुकानदारों के पास ज्यादा स्टॉक है, वो रियायती दरों पर शराब बेचकर अपना स्टॉक खाली करने में लगे हैं।

शनिवार को मझोला इलाके में अंग्रेजी शराब की एक दुकान पर जैसे ही दुकानदार ने शराब के रेटों में भारी छूट का बोर्ड लगाया तो देखते ही देखते वहां भीड़ उमड़ पड़ी। लोग पूरी की पूरी पेटियां खरीदकर ले जाने लगे। हालात ऐसे बन गए कि शराब की दुकान के बाहर लंबी लाइन लग गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *