गोंडा में सड़क सुरक्षा अभियान: एआरटीओ की बड़ी कार्रवाई, 20 दोपहिया व 5 बड़े वाहन जब्त, 150 वाहनों का चालान, “नो हेलमेट, नो डीएल” पर चला सघन चेकिंग अभियान

P Sharma 

*गोंडा, 21 जून 2026*  

सड़क सुरक्षा नियमों का पालन कराने और यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए परिवहन व यातायात विभाग ने शनिवार को संयुक्त प्रवर्तन अभियान चलाया। शहर व प्रमुख मार्गों पर चली सघन चेकिंग में 20 दोपहिया और 5 बड़े वाहनों को जब्त किया गया। वहीं नियम तोड़ने पर 150 वाहनों का चालान भी काटा गया।

*सीओ ट्रैफिक के नेतृत्व में चला अभियान*  

एआरटीओ प्रशासन आर.सी. भारतीय ने बताया कि शासन के निर्देश पर “नो हेलमेट, नो डीएल” अभियान के तहत सीओ ट्रैफिक एवं टीआई गोंडा की टीम ने कार्रवाई की। बिना हेलमेट, बिना डीएल, सिग्नल तोड़ने, ओवरलोडिंग और रॉन्ग साइड चलने वालों पर शिकंजा कसा गया।

*एआरटीओ बोले- लापरवाही से होती हैं दुर्घटनाएं*  

आर.सी. भारतीय ने कहा कि अधिकांश सड़क दुर्घटनाएं लापरवाही और नियमों की अनदेखी से होती हैं। हेलमेट, सीट बेल्ट और वैध डीएल के साथ चलना जरूरी है। हर नागरिक का दायित्व है कि खुद नियम माने और दूसरों को भी प्रेरित करे।

*आगे भी जारी रहेगा अभियान*  

एआरटीओ ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा को लेकर यह अभियान लगातार जारी रहेगा। नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। प्रशासन का मकसद दंड के साथ-साथ जागरूकता बढ़ाना भी है, ताकि सुरक्षित यातायात व्यवस्था बन सके।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *