गोंडा:बेसिक शिक्षा विभाग के वित्त एवम लेखा विभाग के लिपिक पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप,भाजपा विधायक ने सी एम योगी को लिखा पत्र

P Sharma 

गोंडा ।जिले के बेसिक शिक्षा विभाग के वित्त एवं लेखा विभाग में तैनात लिपिक अनुपम पांडेय पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हैं। ये आरोप कोई और नहीं बल्कि तरबगंज से भाजपा विधायक प्रेम नारायण पांडे ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर शिकायत करके लगाया है। विधायक ने आरोप लगाया है कि लिपिक अनुपम पांडेय पिछले 20 वर्षों से एक ही पद पर तैनात हैं। वे वेतन वितरण का कार्य देखते हैं।

उन्होंने अनैतिक और फर्जी तरीकों से धन एकत्र किया है। इस धन से उन्होंने अपनी पत्नी, बेटी, भाई और अन्य रिश्तेदारों के नाम पर बड़ी संपत्ति बनाई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद ने देवी पाटन मंडल के कमिश्नर को जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने सभी बिंदुओं की जांच सक्षम अधिकारी से कराकर नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा है।

विधायक ने अपने पत्र में लिखा है कि प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रही है। फिर भी कुछ विभागों में ऐसे अधिकारी और कर्मचारी हैं जो दीमक की तरह विभाग को नुकसान पहुंचा रहे हैं। भाजपा विधायक ने यह भी सीएम योगी से पत्र लिखकर के आरोप लगाया है कि कई बार अधिकारियों को पत्र लिखने के बावजूद भी लिपिक अनुपम पांडेय के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई और एक ही विभाग में वह लंबे समय से तैनात है।

भाजपा विधायक ने आरोप लगाया है।कि लिपिक अनुपम पांडेय की पत्नी कुमद्लाता पांडेय देखा प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक में खाता है जो खाता 16 नवंबर 2015 को खोला गया है।उसमें लिपिक अनुपम पांडे अपनी पत्नी को बंशीधर लघु माध्यमिक विद्यालय मिश्रौलिया तामापार गोंडा में सहायक अध्यापक के पद दर्शाकर करके उसी खाते में सरकारी कोष से राशि ट्रांसफर प्रारंभ किए गए हैं। 18 जनवरी 2016 को इस खाते में 17 लाख 30 हजार 931 रुपए की धनराशि ट्रांसफर की गई है इसी खाते में मार्च 2019 में वेतन की राशि ट्रांसफर की गई है। आईडीबीआई बैंक में भी अपनी पत्नी के नाम से खाता खुला करके अप्रैल 2019 से लाखों रुपए वेतन ट्रांसफर किए गए हैं।

इसके अलावा लिपिक अनुपम पांडे द्वारा अपनी पत्नी की बहन अर्थात अपनी साली को वर्ष 2017 में फर्जी डिग्री के आधार पर सहायक अध्यापक के पद पर कृषक लघु माध्यमिक विद्यालय करमा छपरा में कार्यरत दिखाकर वर्ष 1998 से वर्ष 2023 तक वेतन के रूप में लाखों रुपए निकाल कर वर्ष 2023 में उनकी सेवानिवृत्ति कराकर पेंशन फंड तथा ग्रेच्युटी आदि का भुगतान कर दिया गया है।

दुबई में लाखों रुपए खर्च करने का आरोप

आगे अपने पत्र में भाजपा विधायक ने लिखा है कि लिपिक अनुपम पांडेय की पुत्री अल्पना पांडेय कृषि लघु माध्यमिक विद्यालय करमा गोंडा में लिपिक के पद पर कार्यरत है। इन्हें माह जनवरी 2024 का वेतन दिया गया है जबकि इसी दौरान यह 20 जनवरी 2024 को दुबई गई है और 25 फरवरी 2024 को दुबई से वापस आई है। इस दौरान यह एक माह दुबई में रही दुबई के जिस होटल में अपने भाइयों के साथ ठहरी थी। वह भारतीय मुद्रा के अनुसार उसका एक रात का किराया लगभग 77000 था और एक थाली भोजन की कीमत 6500 और एक बोतल पानी की कीमत 700 थी।

इसके अलावा अल्पना पांडेय ने विदेशी लग्जरी सामानों की खरीदारी की है इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि उन्होंने दुबई में एक महीने में कितना पैसा खर्च किया है। इसके अलावा उनके द्वारा कश्मीर, गोवा,उदयपुर,आदि कई जगहों पर यात्राएं की गई है जहां यह लग्जरी होटल में रही है। इसके अलावा मदर्स डे पर अपनी माता के लिए अंगूठी, भाई दूज पर ज्वेलरी, फादर्स डे पर महंगी राडो की घड़ी भी इनके द्वारा गिफ्ट की गई है। साथ ही 2019 में उन्होंने आईफोन 11 प्रो मैक्स, जून 2021 में आईफोन 12 प्रो मैक्स, दिसंबर 2022 में आईफोन 14 प्रो मैक्स, अपने जन्मदिन पर आईफोन 15 प्रो मैक्स, और अक्षय तृतीया पर जुगल किशोर दा ज्वेलर्स के यहां से डायमंड रिंग खरीदी है।

इन्हें अपने पापा अनुपम पांडे से सोने की चेन गिफ्ट में मिली है जबकि माह जनवरी 2024 में दिए गए वेतन के अनुसार इनका  वेतन 26000 महीना था। ऐसे में इतना पैसा आखिर कहां से उनके पास आया और कहां से खर्च किया गया। दुबई में एक महीने तक किसके अनुमति पर रही और किसके अनुमति विदेश गई इसकी भी जांच कराई जाए और जांच करवा करके कार्रवाई की जाए।

भाजपा विधायक प्रेम नारायण पांडेय ने यह भी आरोप लगाया है कि अनुपम पांडेय के पास अलीगढ़,लखनऊ में दो मकान वर्तमान में केंद्रीय विद्यालय अलीगंज के बगल में 6 बिस्वा जमीन लेकर आलीशान मकान का निर्माण कराया जा रहा है। भवन निर्माण सामग्री के लिए नवीन ट्रेडर्स लखनऊ के खाते में लाखों रुपए की धनराशि ट्रांसफर की गई है।

इसके अलावा गोंडा में भी इनके चार आलीशान मकान है। भाजपा विधायक ने आरोप लगाया है की अनुपम पांडे ने अपने सगे संबंधियों और नौकरों के नाम तमाम लग्जरी गाड़ियां खरीदी है। आरोप लगाया है कि स्कोडा गाड़ी अल्पना पांडेय के नाम पर, फॉर्च्यूनर गाड़ी अतुल कुमार श्रीवास्तव के नाम पर, i20 गाड़ी अपने स्वयं अनुपम पांडेय के नाम पर,एक बाइक आदर्श के नाम पर, एक जवा गाड़ी कमलेश चंद्र के नाम पर, एक एमजी हेक्टर गाड़ी अजय के नाम पर,एक इनोवा क्रिस्टा गाड़ी मीनाक्षी के नाम पर एक, टोयोटा ग्लैंजा गाड़ी अमित बाजपेई के नाम पर और एक थार गाड़ी अज्ञात के नाम पर लिए जाने का आरोप लगाया है।

विधायक ने लगाया आरोप नौकरों के खाते में जमा करते हैं अनुपम पांडेय काली कमाई

भाजपा विधायक ने आरोप लगाया है कि इनके भाई के पास एक वेगनर कार,होंडा सिटी की कार है जो बलरामपुर में है। एक बजाज की बाइक उनके भाई के लड़के के पास है दो स्कूटी उनके घर पर है जिसमें से एक इनका नौकर वह दूसरा इनका लड़का आर्यन पांडे चलाता है। अनुपम पांडे के पास पांच नौकर अमित कुमार अजय कुमार प्रवीण मिश्रा दिलीप और कमलचंद जोशी हैं जिनमें से अमित कुमार बाराबंकी के रहने वाले हैं इनका प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक पंतनगर में खाता है। जिसमें अनुपम पांडे अपनी काली कमाई जमा करते हैं नौकर अजय कुमार और दिलीप कुमार के खातों के साथ अपने भाई अमित पांडे के खाते में भी अपने काली कमाई जमा करते हैं। इन सभी खातों के भी जांच करवा करके कठोर से कठोर कार्रवाई की जाए।

वही तरबगंज से भाजपा विधायक प्रेम नारायण पांडे ने बताया कि एक वेतन भोगी कर्मी की एक आय निश्चित होती है लेकिन अनुपम पांडे और उनके परिवार के सदस्यों और नौकरों के पास इतनी अकूत संपत्ति होने से साफ परिलक्षित है। कि उनके द्वारा व्यापक स्तर पर वित्तीय अनियमित की गई है इनके द्वारा अनुचित लाभ लेकर अपने चाहतों को लाभ पहुंचाया गया है। आखिर में इनके पास लखनऊ में तीन जिसमें ऐसे एक मकान बनाया जा रहा है। गोंडा में चार मकान कहां से आ गए उनके भाई और नौकरों के खातों में इतना पैसा कहां से आ गया।

इनकी पत्नी के खातों में सरकारी कोष से इतना पैसा क्यों आया क्यों ट्रांसफर किया गया इन सभी बिंदुओं की जांच कर करके उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की है। भाजपा विधायक ने आरोप लगाया है कि पूर्व में भी 17 मार्च 2025 को पत्र देने के बावजूद वित्त एवं लेखा अधिकारी बेसिक शिक्षा विभाग के कार्यालय में तैनात लिपिक अनुपम पांडेय के खिलाफ कोई भी कार्रवाई नहीं की गई है। भाजपा विधायक ने यह भी कहा कि हमने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिकायत की है उम्मीद है। कि ऐसे भ्रष्टाचारियों के खिलाफ सरकार द्वारा कठोर कार्रवाई की जाएगी सरकार को बदनाम करने में लगे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *