P Sharma
गोण्डा:जीआरपी द्वारा चलाए जा रहे अवैध गतिविधियों की रोकथाम अभियान के तहत सोमवार को एक बड़ी सफलता मिली है। प्लेटफार्म संख्या 4 के पश्चिमी छोर पर गश्त के दौरान जीआरपी ने एक युवक को अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार युवक की पहचान रंजीत सिंह पुत्र रूप सिंह, निवासी ग्राम नैनासार सुमेरिया, थाना भानेपुर, जिला चुरु (राजस्थान) के रूप में हुई है। उसके पास से एक बैग में 32 बोतल अंग्रेजी शराब (ब्रांड – ऑफिसर्स चॉइस, प्रत्येक 180 मि.ली.) बरामद की गई है, जिसकी अनुमानित कीमत ₹3,840 बताई जा रही है।
यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक रेलवे प्रकाश डी, पुलिस उपमहानिरीक्षक रेलवे लखनऊ श्रीमती सुधा सिंह एवं पुलिस अधीक्षक रेलवे लक्ष्मी निवास मिश्र के निर्देशन में यात्रियों की सुरक्षा और अवैध तस्करी की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत की गई।
बरामदगी के बाद आरोपी रंजीत सिंह के विरुद्ध थाना जीआरपी गोण्डा में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।

