वाह भाई वाह: आलीशान घर,पति पत्नी करते थे अश्लील वीडियो का धंधा

उत्तर प्रदेश।नोएडा के एक आलिशान मकान में पति-पत्नी मिलकर अश्लील वीडियो का धंधा कर रहे थे। वो सोशल मीडिया के जरिए मॉडल्स बुलाते और उनका वीडियो शूट करते थे। इसके बदले उन्हें विदेशों से करोड़ों रुपए मिलते थे। आइए बताते हैं क्या है पूरा मामला ?
नोएडा के एक पॉश इलाके के आलिशान मकान में पति-पत्नी मिलकर अश्लील वीडियो का धंधा कर रहे थे। वो सोशल मीडिया के जरिए मॉडल्स को बुलाते थें और उनके वीडियो बनाकर विदेशी कंपनियों को बेचते थें। इसके बदले में उन्हें मोटी रकम मिलती थी जिसका मात्र 25% हिस्सा मॉडल्स को मिलता था। परवर्तन निदेशालय (ED) के छापे में मामले का खुलासा हुआ है। दरअसल, इंफोर्स्मेंट डायरेक्टरेट (ED) 22 करोड़ रुपये के फॉरेन फंडिंग का पीछा करते हुए 28 मार्च 2025 (शुक्रवार) को नोएडा सेक्टर 105 के C-234 बंगले पर पहुंची। ईडी की टीम ने जब छापा मारा तो वहां मॉडल्स का अश्लील वीडियो फिल्माया जा रहा था। ईडी ने वहां से दो आरोपियों को कब्जे में लिया। इसके साथ ही 8 लाख रुपये कैश बरामद किए। ईडी की पूछताछ में पता चला कि उज्जवल किशोर और नीलू श्रीवास्तव ने मिलकर ‘सब-डिजी वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड’ नाम की कंपनी बनाई थी। उज्जवल किशोर कंपनी का डायरेक्टर है। उसकी पत्नी नीलू इस काम में उसका सहयोग करती थी। मार्केट और बैंक में इन्होने बताया था कि कंपनी विज्ञापन, मार्केट रिसर्च और पब्लिक ओपनियन पोल का काम करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *