गोंडा जंक्शन पर मोबाइल चोर गिरफ्तार, 22 हजार का एंड्रॉयड फोन बरामद

P Sharma 

*गोंडा*। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का सामान चोरी करने वाले एक शातिर अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। TOPB टीम गोंडा, अपराध आसूचना शाखा और जीआरपी गोंडा की संयुक्त टीम ने आरोपी के पास से *22 हजार रुपये कीमत का चोरी का एंड्रॉयड मोबाइल* बरामद किया है।

*क्या है पूरा मामला*

वरिष्ठ मण्डल सुरक्षा आयुक्त लखनऊ और ससुआ/गोंडा के निर्देशन में शनिवार *12.07.2026* को प्रभारी निरीक्षक अनिरुद्ध राय के नेतृत्व में संयुक्त टीम गोंडा जंक्शन पर गश्त कर रही थी। 

इस दौरान प्लेटफॉर्म नंबर 01 के पश्चिम छोर पर एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया। तलाशी लेने पर उसके पास से *रेडमी कंपनी का 01 अदद एंड्रॉयड मोबाइल फोन* बरामद हुआ।

*पूछताछ में कबूला जुर्म*

गहन पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने यह मोबाइल गोंडा रेलवे स्टेशन के आसपास चलती ट्रेन में सो रहे यात्रियों से चोरी किया था। 

पुलिस ने आरोपी *पवन कुमार तिवारी पुत्र रामबारी तिवारी, निवासी भगहर बुलंद, थाना कोतवाली देहात, गोंडा, उम्र 26 वर्ष* को धारा *317(2) बीएनएस* के तहत सुबह *10:37 बजे* हिरासत में लिया।

इस संबंध में थाना जीआरपी गोंडा पर *मु.अ.सं. 82/26* पंजीकृत किया गया है। मामले की जांच उ.नि. नीरज कुमार कर रहे हैं।

*गिरफ्तार करने वाली टीम*

*आरपीएफ*: निरीक्षक अनिरुद्ध राय, उपनिरीक्षक सुनील कुमार कसाना, उपनिरीक्षक बिमल सिंह, सहायक उपनिरीक्षक दिलीप कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल धनंजय कुमार सिंह  

*जीआरपी*: उ.नि. रवि प्रकाश यादव व स्टाफ

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *