P Sharma
*भदोही में हाईवे किनारे खड़े ट्रक से भिड़ी कार, बेटे-बहू के साथ लौट रहे कैंसर पीड़ित बुजुर्ग की गई जान*
*प्रमोद शर्मा, गोंडा*
*भदोही।* उत्तर प्रदेश के *भदोही जिले में NH-19* पर देर शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया। वाराणसी के अस्पताल से कैंसर का इलाज कराकर घर लौट रहे *एक ही परिवार के 3 लोग* हादसे का शिकार हो गए। इस दुर्घटना में *कैंसर पीड़ित बुजुर्ग और उनकी बहू की मौत* हो गई, जबकि कार चला रहा बेटा गंभीर हालत में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है।
*वाराणसी से घर लौटते वक्त हुआ हादसा*
*औराई थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह* ने बताया कि यह हादसा देर शाम थाना क्षेत्र के *कटका गांव के पास* हुआ। *प्रतापगढ़ के चिलबिला निवासी शिवम अग्रवाल (30)* अपनी पत्नी *प्रगति अग्रवाल (26)* और पिता *प्रभात अग्रवाल (65)* के साथ *वाराणसी के भाभा कैंसर अस्पताल* से इलाज कराकर लौट रहे थे।
प्रभात अग्रवाल की अस्पताल में *कीमोथेरेपी* हुई थी। शिवम कार चला रहे थे, पत्नी आगे की सीट पर और कैंसर पीड़ित पिता पीछे बैठे थे।
*खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार*
पुलिस के अनुसार कटका गांव के पास हाईवे के किनारे कई ट्रक खड़े थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार एक ट्रक में *पीछे से टकरा गई*। टक्कर इतनी भीषण थी कि *कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त* हो गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। *प्रगति अग्रवाल की मौके पर ही मौत* हो गई। गंभीर रूप से घायल पिता और पुत्र को *सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र* ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान *प्रभात अग्रवाल ने भी दम तोड़ दिया*।
*बेटे की हालत गंभीर, ट्रक चालक फरार*
शिवम अग्रवाल की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें *देर रात उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर* कर दिया गया है। पुलिस ने *ट्रक और क्षतिग्रस्त कार को कब्जे में* ले लिया है। हादसे के बाद *ट्रक चालक मौके से फरार* हो गया। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

