गोंडा। तरबगंज बाज़ार स्थित गणेशोत्सव पंडाल में 28 अगस्त 2025 शाम आरती के बाद श्रद्धा और उत्साह का अनोखा नजारा देखने को मिला। गणपति बप्पा के जयकारों और ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच देवीपाटन मंडल ब्यूरो चीफ विजय बिहारी विश्वकर्मा का जन्मदिन समिति और भक्तों ने धूमधाम से मनाया। केक काटते ही पूरा पंडाल तालियों और “गणपति बप्पा मोरया” के नारों से गूंज उठा।
समिति पदाधिकारियों और भक्तों ने माल्यार्पण कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उल्लास साझा किया। जन्मदिन समारोह के बाद विजय बिहारी विश्वकर्मा ने काली मां मंदिर परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया, जिसकी सभी ने सराहना की।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में गणेश भक्त, माताएं-बहनें और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। आयोजन समिति का संचालन अध्यक्ष मुकेश सोनी, उपाध्यक्ष रोहित गुप्ता और कोषाध्यक्ष रमेश वैश्य के नेतृत्व में किया गया।
समिति के सक्रिय सदस्यों में रजेश गुप्ता, कृष्णा कुमार गुप्ता, आदित्य सोनी, जितेन्द्र पाण्डेय उर्फ़ बच्चू भइया, शिव बाबू गुप्ता, सत्यम गुप्ता, विजय नाथ गुप्ता, सत्य प्रकाश गुप्ता, कमल जायसवाल, शशांक पाण्डेय, अनुज सोनी, सचिन गुप्ता, हिमांशु सोनी, आयुष तिवारी, सूरज गुप्ता, शिवम गुप्ता और सरवन गुप्ता शामिल रहे।

