मेरठ:पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को टुकड़ों में काटा,ड्रम में सीमेंट से दफनाया

 

मेरठ। पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। इसके बाद वह प्रेमी के साथ शिमला घूमने के लिए निकल गई। फिलहाल,पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पत्नी ने अपने पति की हत्या कर दी। महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया और लाश के टुकड़े को प्लास्टिक के ड्रम में डाल दिया। सिर्फ इतना ही नहीं, ड्रम में ऊपर से सीमेंट का घोल डाल दिया और पत्नी प्रेमी के साथ शिमला चली गई। यह मामला ब्रह्मपुरी के इंदिरा नगर का है, जहां 15 दिन पहले पति की हत्या की गई।

महिला जब शिमला से घूमने के बाद लौटी तो उसने अपनी मां को पति के बारे में जानकारी दी, जिसके बाद परिवार ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने सूचना मिलने के बाद महिला और प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं ड्रम में डाले हुए सीमेंट की वजह से लाश निकाली नहीं जा सकी।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस का कहना है कि इंदिरानगर निवासी 29 वर्षीय सौरभ राजपूत मर्चेंट नेवी में अफसर था, हालांकि सौरभ की मां रेनू का कहना है कि वह लंदन में एक मॉल में नौकरी करता था। साल 2016 में सौरभ राजपूत ने मुस्कान रस्तोगी से लव मैरिज की थी। दोनों की एक छह साल की बेटी है, जो कक्षा दो में पढ़ती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *