P Sharma
गोंडा ।दिनांक 26/04/ 2026 को ट्रेन संख्या 20103 के कोच संख्या B 4 के सीट नंबर 14/15/16 पर यात्रा कर रहे हरिप्रसाद पुत्र- रामचंद्र शर्मा ग्राम +पोस्ट- धावाय, थाना- सोनहा, जिला- बस्ती के द्वारा रेल मदद पर शिकायत किया गया कि उनका पिट्ठू बैग उनके सहयात्री के द्वारा गलती से गोंडा में उतार लिया गया है। उक्त शिकायत प्राप्त होने पर गोंडा स्टेशन पर स्थित सीसीटीवी कैमरा से गहन जांच करने एवं पीड़ित यात्री से लगातार समन्वय कर उक्त पिट्ठू बैग को ले जाने वाले सहयात्री का खोजबीन किया गया तो चार पहिया वाहन से स्टेशन से बाहर जाता दिखाई दिया। तत्पश्चात उक्त चार पहिया वाहन के बारे में पता करके उनके मालिक से वार्ता करने पर उनके द्वारा बताया गया कि मेरा ड्राइवर उक्त गाड़ी चलाता है। पुनः ड्राइवर से पूछताछ करने पर उनके द्वारा बताया गया कि ग्राम शिवपुर महंत, थाना-श्री दत्तगंज, जिला बलरामपुर में उनके द्वारा यात्रियों को ले जाकर छोड़ा गया था। तत्काल वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त अरुण त्रिपाठी महोदय एवं सहायक सुरक्षा आयुक्त महेंद्र प्रसाद दुबे महोदय के निर्देशन में मैं निरीक्षक रेलवे सुरक्षा बल गोंडा अनिरुद्ध राय साथ कांस्टेबल श्रवण कुमार साहनी एवं जीआरपी इंस्पेक्टर दिनेश कुमार पांडे इंस्पेक्टर हरबंस यादव साथ स्टाफ के द्वारा संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के अंदर पीड़ित यात्री हरिप्रसाद को उनका बैग प्राप्त कराया गया। उनके खोए हुए पिट्ठू बैग में सोना एवं चांदी के आभूषण के साथ-साथ नगद रुपए भी थे, जिसकी कुल कीमत ₹500000(पांच लाख) बताई गई। उक्त खोए हुए पिट्ठू बैग के मालिक के द्वारा आरपीएफ एवं जीआरपी गोंडा की भूरि भूरि प्रशंसा की गई एवं धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

