Pramod Sharma
कुशीनगर। ताजी खबर उत्तर प्रदेश के कुशीनगर से है। जहां एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई जबकि 2 लोग घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल घायलों की हालत भी गंभीर बनी हुई है।
नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के पडरौना भुजौली चौराहे पर ये दुर्घटना हुई है। देर रात यूपी 32 जेसी 6660 नंबर की लग्जरी कार से कुछ लोग पडरौना से पिपरा की तरफ जा रहे थे। तभी कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक लग्जरी कार पडरौना से पिपरा की तरफ जा रही थे। हादसे की जानकारी मिलती है पुलिस की पूरी टीम मौके पर पहुंची। सीओ उमेश चंद सहित थानाध्यक्ष दीपक सिंह भी मौजूद रहे। कॉल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी जिसे समूह को गैस कटर से काटकर बाहर निकाला गया। हादसे में महाराष्ट्र के श्रीनगर गांव निवासी 23 वर्ष के भीम लक्षमण यादव की मौत हुई है। अन्य लोगों की पहचान भी की जा रही है।

