बचपन स्कूल के नन्हे मुन्ने बच्चों ने किया अनोखा कार्य,जानकर हो जाएंगे हैरान

Pramod Sharma 

गोंडा। सर्कुलर रोड स्थित बचपन स्कूल के नन्हे बच्चों ने समाज सेवा की अनूठी मिसाल पेश की है। स्कूल द्वारा एक विशेष कोष बनाया गया है, जिसमें बच्चों के जन्मदिन पर स्कूल और अभिभावकों द्वारा दान दिया जाता है। इसके साथ ही, हर जन्मदिन पर एक पौधा भी लगाया जाता है, जिससे पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया जाता है।

इसी पहल के अंतर्गत, वर्षभर में एकत्रित धनराशि से स्टेशनरी किट खरीदी गई और कंपोजिट विद्यालय इमामबाड़ा के लगभग 100 जरूरतमंद बच्चों को वितरित की गई। इस अवसर पर कंपोजिट विद्यालय इमामबाड़ा के प्रधानाध्यापक शम्स तबरेज़ अब्दी ने बचपन स्कूल के नन्हे बच्चों को चॉकलेट देकर उनका उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम की आयोजक फरजाना खातून ने कहा कि बच्चों में परोपकार और संवेदनशीलता की भावना बचपन से ही विकसित करना आवश्यक है। यह केवल एक दान नहीं, बल्कि एक महत्वपूर्ण सीख है कि हम समाज के प्रति अपनी ज़िम्मेदारी समझें और जरूरतमंदों की मदद के लिए सदैव तत्पर रहें।

इस अवसर पर तबरेज आलम,अंजली श्रीवास्तव, सादिया फ़ज़ल, दृष्टि श्रीवास्तव, शाज़िया आफरीन, बुशरा, फातिमा, परवीन वैष्णवी, श्रद्धा मिश्रा समेत पूरा विद्यालय परिवार उपस्थित रहा और सभी ने इस पहल की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *